बांदा, मार्च 26 -- बांदा। भाकियू पदाधिकारियों ने बैठक कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। भाकियू के बुंदेलखंड अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कमलनयन पटेल, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल आदि ने बैठक के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। नरैनी तहसील के बहेरी साधन सहकारी समिति गोखिया में गेहूं खरीद केंद्र खोला जाए। जनपद में मसूर और चना खरीद केंद्र सभी तहसील में खुलवाने की मांग की है। जर्जर लाइन, ट्रांसफार्मर बदले जाएं। एसडीएम स्तर पर किसान सम्मान निधि की पत्रावली लंबित हैं उनका ससमय निस्तारण हो। पशुपालन विभाग के फर्जी टीकाकरण की जांच करायी जाए। गांव में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप अधिकांश खराब पड़े हैं। जबकि मरम्मतीकरण दिखाकर फर्जी भुगतान निकाला गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.