देहरादून, मार्च 31 -- मसूरी। संवाददाता मसूरी होटल एसोसिएशन ने नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित नए लाइसेंस, पंजीकरण और शुल्क का कड़ा विरोध शुरू कर दिया । होटल एसोसिएशन का कहना है कि होटल पहले से ही विभिन्न लाइसेंस, पंजीकरण और शुल्कों के बोझ तले दबे हुए हैं और यह नया प्रस्ताव उनकी परेशानियों को और बढ़ा देगा।होटल एसोसिएशन मसूरी के महासचिव अजय भार्गव ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड बैठक में होटल व्यवसायियों सहित अन्य व्यवसायियों पर लाइसेंस लेने का प्रस्ताव सदन में पास किया गया है जिसका होटल एसोसिएशन कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग पहले ही कई प्रकार के टैक्स देता आ रहा है और अब नगर पालिका द्वारा नया टैक्स लगाना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में दुकान और प्रतिष्ठान लाइसेंस, दुकान अधिनियम, खाद्य लाइसेंस, जीएसटी राज्य और केंद्र सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.