देहरादून, जून 13 -- देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति मसूरी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मसूरी में चिकित्सालय को रेफर सेंटर बनाने से रोकने की मांग की। शहीद भगत सिंह चौक पर देव भूमि जन कल्याण विकास एकता समिति ने प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रकाश राणा ने कहा कि मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन उपजिला चिकित्सालय में किसी के बीमार होने पर उपचार नहीं हो पाता है। आरोप लगाया कि अस्पताल में ना ही उपकरण है व ना ही समय पर चिकित्सक मौजूद रहते हैं। छोटी बीमारी पर भी देहरादून रेफर कर देते हैं। जबकि मसूरी में आस पास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपचार के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि इस संब...