देहरादून, मई 28 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के संतला देवी में नून नदी पर प्रस्तावित झील निर्माण की कागजी कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि झील निर्माण के दौरान पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रवास...