देहरादून, दिसम्बर 6 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में नई योजनाओं का शिलान्यास किया। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। सालावाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल तक मुख्य मार्ग के अपग्रेडेशन कार्य (लागत Rs.1171.56 लाख), रिंग फेंस कार्यक्रम के अंतर्गत रविन्द्रपुरी सीवरेज योजना(लागत 269.38 लाख) और जिला पंचायत क्षेत्र चंद्रोटी में विभिन्न ग्राम पंचायतों की आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य (लागतRs.472.81 लाख रुपये) का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री जोशी ने कहा कि डबल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता की सरकार, जनता के द्वार के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार हर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.