देहरादून, जून 9 -- मसूरी विधानसभा क्षेत्र से लगभग 14,000 वोट कट चुके हैं, जबकि करीब 2,500 नए वोट बनाए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहें ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाया जा सके। यह बात भाजपा मसूरी मंडल की बैठक में नेताओं ने कही। मंगलवार को एसआईआर और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए भाजपा मसूरी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान में चल रहे एसआईआर अभियान और मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस दौरान सूची से मृतकों और गलत पते वाले लोगों के नाम हटाना, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं के नाम जोड़ना और उनके वोटर कार्ड बनवाना, विवाहित युवतियों के नाम नियमानुसार स्थानांतरित करना, अवैध बाहरी लोगों और घुसपैठियों के नाम सूची में शामिल होने से रोकना आदि विषयों पर व...