देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में ली क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की समीक्षा बैठक। रविवार को आयोजित बैठक में जलनिगम एवं जलसंस्थान के अधिकारियों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों की मरम्मत कार्यों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर जल संकट को दूर करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...