मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्य नहीं होने पर रोष
देहरादून, अप्रैल 18 -- कांग्रेस नेताओं ने मसूरी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों में लंबित निर्माण पूरा नहीं होने पर रोष जताया। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। शनिवार को कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। गोदावरी थापली ने विभिन्न मार्गों अनारवाला, जोहड़ी, मालसी, रिखोली, सलंगाओं, आदि निर्माण कार्यों को अविलंब कराए जाने का मुद्दा उठाया। गोदावरी थापली ने अधिशासी अभियंता को कहा कि यदि चार दिन के भीतर कार्य प्रगति पर नहीं आया तो मसूरी मुख्य मार्ग पर जाम लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीएम धामी के निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी ने फुटपाथ को बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.