देहरादून, जनवरी 20 -- मसूरी। संवाददाता मसूरी वन प्रभाग की टीम ने रिखोली बीट के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 7 में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।टीम ने वन भूमि से अवैध रूप से किए गये निर्माण व अतिक्रमण हटा कर भूमि को कब्जे में लिया। रिखोली बीट में आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन विभाग मसूरी की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची व आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जे को हटाया।वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रखोली बीट के कक्षा संख्या 7 में अतिक्रमण की गई वन भूमि से अवैध रूप से किए गए निर्माण व अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्ज में लिया गया। वन क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण कार्य और कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन प्रभाग मसूरी की टीम में वन द...