देहरादून, फरवरी 19 -- मसूरी वन प्रभाग को समाप्त कर जौनपुर क्षेत्र को नरेंद्र नगर वन प्रभाग व मसूरी को देहरादून वन प्रभाग में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का जौनपुर के लोगों ने विरोध किया है। जौनपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मसूरी वन प्रभाग कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि मसूरी वन प्रभाग को समाप्त किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को जौनपुर विकासखंड प्रधानसंघ के अध्यक्ष प्रदीप कवि के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मसूरी वन प्रभाग कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। कहा कि मसूरी वन प्रभाग को समाप्त न किया जाए व जौनपुर को मसूरी वन प्रभाग में रहने दिया जाए। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने कहा कि जौनपुर विकासखंड की चार रेंजों को पुनर्गठन के तहत इसे मुनी की रेती वन प्रभाग से जोड़ा जा रहा है...