देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को देहरादून-मसूरी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को भूस्खलन जोन ट्रीटमेंट और डबल लेन पुल का काम समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 20 जुलाई की रात पानी वाले मोड़ के पास सड़क का लगभग 20 मीटर हिस्सा ढह गया था, जिससे मार्ग की चौड़ाई घटकर महज 2.50 मीटर रह गई थी। विभाग द्वारा तुरंत जेसीबी मशीनें लगाकर अस्थायी राहत कार्य शुरू किया गया और अब सड़क को चौड़ा करने के लिए अतिरिक्त पहाड़ के कटान पर वार्ता जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य की स्लोप ट्रीटमेंट एक्सपर्ट संस्था की ओर से प्रभावित स्थलों का सर्वेक्षण कराया गया है। उन्होंने इस रोड पर निर्माणाधीन डबल लेन पुल के बारे में बताया कि...