देहरादून, जून 5 -- मसूरी, संवाददाता। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन, संयुक्त राष्ट्र संघ की इस वर्ष की थीम 'बीट प्लास्टिक पोल्युशन' के अनुरूप विश्व पर्यावरण दिवस पर मसूरी में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में साढ़े तीन सौ से अधिक स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। स्वयं सेवकों ने मसूरी में बारिश के बीच सफाई अभियान चलाया, व शहीद स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को पौधा भेंट किया गया। दूसरी ओर, रोटरी क्लब ने ए ग्रीन स्टेप टुवर्ड्स एनवायरनमेंट परियोजना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय झड़ीपानी में पौधा वितरण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया l विद्यालय परिसर में 38 पुष्पीय पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड ने...