देहरादून, मार्च 26 --  मसूरी प्रेस क्लब का वार्षिक स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर शहर की पांच विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी प्रेस क्लब को प्रेस क्लब विस्तार, साज सज्जा एवं इलेक्ट्रानिक उपकरणों के लिए 11 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। नगर पालिका सभागार में मसूरी प्रेस क्लब वार्षिक स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का बतौर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का शूरवीर भंडारी ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रशासनिक सेवाओं व साहित्य सर्जन के लिए...