मसूरी में विभिन्न लोकेशनों में शूट किए गए फिल्म के दृश्य
देहरादून, जून 25 -- बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म गन मास्टर जी नाइन फिल्म की शूटिंग के दृश्य दूसरे दिन मसूरी के विभिन्न लोकेशनों में शूट किए गए। अभिनेता की मसूरी में होने की खबर मिलते ही दूसरे दिन भी प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड पड़ी। इमरान हाशमी इन दिनों मसूरी और आसपास के खूबसूरत स्थलों पर फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपार शक्ति खुराना मुख्य किरदार निभा रहे हैं। गुरुवार सुबह के समय गांधी चौक के समीप फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान यातायात बाधित हो गया उसके बाद झूला घर पर भी फिल्म की कुछ दृश्य शूट किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.