देहरादून, मार्च 19 -- मसूरी। संवाददाता  पर्यटन नगरी मसूरी में मौसम के करवट बदलते ही शहर में सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई l गुरुवार को पर्यटन नगरी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आया । सुबह 7:00 बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी  जो करीब 9:00 बजे तक होती रही। इसके बाद दोपहर को हल्की धूप खिल गई । अपराह्न 3:00 बजे आसमान में काले बादल छा गए व शहर में बारिश शुरू हो गई l सर्द हवाएं चलने लगी जिससे ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बारिश के कारण बाजारों से भी रौनक गायब रही l शहर में पूरे दिन रूक रूक कर बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...