देहरादून, जुलाई 12 -- उत्तराखंड के मसूरी में मेघालय के शिलांग जैसा ही एक कांड सामने आया है। हालंकि, इस बार मरने वाला पति नहीं बल्कि पत्नी है। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड के मसूरी के एक होमस्टे में 27 साल की महिला की 15 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। देहरादून पुलिस ने इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, राधा गायत्री अपने पति श्रीचरण के साथ मसूरी के पास एक होमस्टे में रुकी हुई थीं। बता दें कि शिलांग में सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के किदवई नगर में रहने वाले श्रीचरण मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रहने वाले हैं। शुरुआती जानकारी से पता चल...