मसूरी में बारिश से हुआ मौसम सुहाना
देहरादून, मई 15 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी में बारिश व सर्द हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।मसूरी में शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब अचानक मौसम ने करवट ली। बदलते ही आसमान में काले बादल छा गए। इस दौरान बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई जिससे ठंड बढ़ गई। हालांकि शाम 4:00 बजे करीब फिर से शहर में धूप खिल गई जिससे हल्की गर्मी का एहसास होने लगा। शाम को माल रोड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। इस दौरान पर्यटक यहां के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.