देहरादून, मई 4 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी में करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि होने से घर की छतें सफेद चादर से ढक गईं। बारिश व सर्दहवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।मसूरी में सोमवार को शाम 6 बजे मौसम के करवट ली। बदलते ही आसमान में काले बादल छा गए और शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरने शुरू हो गए। इससे ठंड बढ़ गई । लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। इस दौरान माल रोड पर भी बहुत कम पर्यटक नजर आए। अधिकांश पर्यटक होटलो की ओर लौट गए। इससे पूर्व शहर में सुबह से लेकर शाम तक चटक धूप खिली रही। यह भी पढ़ें- चकराता में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड यह भी पढ़ें- हिमाचल: रुक-रुक कर बरसते रहेंगे बादल, येलो-ऑरेंज अलर्ट; 10 मई तक के मौसम का हाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.