देहरादून, अप्रैल 30 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी में दोपहर को बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। इस दौरान घर की छतें व सड़कें सफेद हो गई।मसूरी में शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे करीब मौसम ने करवट ली।बारिश के साथ ही जमकर ओले गिरे। ओले गिरते देख पर्यटक भी काफी रोमांचित हो उठे। हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करता हुआ नजर आया। इस दौरान माल रोड पर बहुत कम पर्यटक नजर आए। अधिकांश पर्यटक होटलों की ओर लौट गए lवहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो गया। इससे पूर्व शहर में सुबह से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक शहर में चटक धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। चंडीगढ़ से मसूरी घूमने पहुंचीं पर्यटक देविका,नन्या ने बताया कि वह 29 अप्रैल को मसूरी पहुंचे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.