देहरादून, मार्च 5 -- पर्यटन नगरी में होली का पर्व पूरे उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया व गले मिलकर होली की शुभकामनाए दीं। इस मौके पर मटकी फोड़ी गई व विजेता टीम को पुरस्कार दिए गये। मसूरी में सुबह से ही होली खेलने वाले गली मोहल्लों में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। घरों में आये मेहमानों को होली के पर्व पर बनने वाले विशेष पकवान गुजिया, मठरी, दही भल्ले आदि खिलाकर स्वागत किया। लोगों ने जमकर नृत्य कर मस्ती की। मसूरी घूमने आये पर्यटको ने होटलों में होली का पर्व मनाया। शहीद भगत सिंह चौक पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने होली के पर्व पर विशेष आयोजन किया व मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया। इस मौके पर डीजे की धुन पर पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने जमकर डांस किया। एसोसिएशन की ओर से भंडार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.