देहरादून, अप्रैल 6 -- शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने मसूरी में फ्लैग मार्च निकाला। सोमवार को एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में मालरोड पर पटरी व्यपारियों के मालरोड पर पटरी लगाने की सूचना पर पुलिस बल व पालिका प्रशासन के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला गया। लाइब्रेरी गांधी चौक से शहीद स्थल तक मार्च निकाला गया। एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि सूचना प्राप्त हुई कि पालिका व प्रशासन ने पटरी वालों पर अतिक्रमण मुक्त करने की जो कार्रवाई की थी उसके विरोध में पटरी वाले मालरोड पर पटरी लगाने की बात कर रहे हैं। फ्लैग मार्च कर संदेश देना चाहते हैं कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखें। अगर कोई विरोध करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मालरोड पर किसी को भी पटरी पर नहीं बैठने दिया जाएगा। हालांकि पटरी वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.