देहरादून, मार्च 29 -- एनजीटी ने मसूरी के नाजुक पर्यावरण को बचाने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। NGT ने जोशीमठ जैसी आपदा से बचने के लिए पिछले साल 19 सुधारात्मक कदम उठाने के आदेश दिए थे, जिनमें अनियंत्रित निर्माण पर रोक, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और कचरा प्रबंधन जैसे जरूरी उपाय शामिल थे। हालिया सुनवाई में एनजीटी ने पाया कि सरकार ने इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई खास ठोस कदम नहीं उठाया है। इसी लापरवाही को देखते हुए मुख्य सचिव से जवाब मांगा गया है।जोशीमठ में आपदा जैसी चेतावनी का लिया था संज्ञान एनजीटी ने पिछले साल मई में एक मामले का निपटारा करने के बाद उक्त आदेश जारी किए थे। एनजीटी ने एक खबर पर खुद ही संज्ञान लिया था। उस खबर में यह कहा गया था कि साल 2023 में जोशीमठ में जो मुसीबत आई थी वह मसूरी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.