देहरादून, अप्रैल 25 --  उत्तराखंड शिक्षा परिषद इंटर व हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम आने से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर छा गई। इंटर व हाई स्कूल में निर्मला इंटर कालेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर, सनातन, मसूरी गर्ल्स व आरएन भार्गव इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने दिखाया दम।  निर्मला इंटर कालेज इंटर परीक्षा में खुशी ने 85.8, श्रद्धा ने 84 प्रतिशत , प्रिंस सिह ने 76.8 प्रतिशत, सृष्टि ने 81.4, हासिल किए। हाई स्कूल में तान्या ने 88.8, तनिष्या ने 84.6 प्रतिशत ज्योति ने 74, कंचन ने 77,.6 बॉबी सक्सेना ने 78.4, अंक हासिल किए। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज इंटर कला वर्ग में हरमन सिंह ने 69.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, शीतल ने 66.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व विनीत ने 65 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें...