देहरादून, जनवरी 29 -- पर्यटन नगरी में बर्फबारी के बाद धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली है। भारी मात्रा में पाला पड़ने से वाहनों के शीशे पर पाले की मोटी परत जम गई। मकानों की छत बर्फ की तरह सफेद हो गई। बर्फबारी के बाद भले ही मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन पाला पड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसमान खुलने से लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया लेकिन रात को पाला गिरने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई। जिन स्थानों पर बर्फ अभी पिघली नहीं है वहां पर फिसलन हो रही है। रोड पर खड़े वाहनों के शीशों पर पाले की मोटी परत जम गई है। जहां पानी गिरता है वहीं जम रहा है। हालांकि धूप खिलने से पाला पिघल रहा है। दूसरी ओर लंबे इंतजार के बाद मसूरी के आस पास के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई जमकर बर्फबारी से किसानों के चेहरे खिल गए । बर्फबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.