देहरादून, जून 30 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को हर दिन लग रहे भारी जाम से जूझना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति भगत सिंह चौक, घंटाघर, माल रोड, हरनाम सिंह मार्ग और कैंपटी व धनोल्टी मार्गों पर देखी जा रही है। मंगलवार सुबह भी भगत सिंह चौक पर लगे भीषण जाम के कारण पैदल यात्रियों तक का निकलना दूभर हो गया। दुकानदार सुनील का कहना है कि साल भर में केवल दो महीने की मुख्य कमाई के होते हैं, लेकिन इस जाम के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सड़कों का संकरा होना, उचित पार्किंग व्यवस्था का न होना, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े सैकड़ों दोपहिया व चौपहिया वाहन, और तय समय के बाद भी माल रोड पर मालवाहकों की आवाजाही जाम के मुख कारण बन रहे हैं। नीसीमा होटल के पास पिछले डेढ़ महीने से चल रहे अधूरे सड़क निर्माण का...