देहरादून, फरवरी 26 -- फोटो भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर भगत को सौंपा ज्ञापन मसूरी, संवाददाता मसूरी में आम जनता की आवासीय समस्याओं, पॉकेट पार्किंग और भवन निर्माण मानकों में ढील देने की मांग को लेकर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मसूरी में आम नागरिक आवासीय संकट से जूझ रहे हैं। प्रक्रियात्मक जटिलताओं के कारण, वैध जमीन होने के बावजूद कई स्थानीय परिवार दो कमरों का छोटा घर भी नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि छोटे भू-स्वामियों के लिए भवन निर्माण नीति को स्पष्ट, सरल और व्यावहारिक बनाया जाए। उन्होंने निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए एमडीडीए द्वारा एक सुनियोजित आवासीय योजना (कॉलोनी) विकसित करने की मांग की, जिसमें सड़क, प...