मसूरी में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा में तोड़फोड़
मेरठ, अगस्त 26 -- मसूरी गांव में असामाजिक तत्वों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा में तोड़फोड़ करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस बात से आक्रोशित लोगों ने इंचौली थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में शिव मंदिर के पास स्थित धर्मशाला में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगी हुई है। किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा में तोड़फोड़ कर दी। बुधवार सुबह इस बात की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हंगामे की सूचना पर इंचौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Siwan News प्रतिमा तोड़ने के मामले सात असामाजिक तत्वों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.