मसूरी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित
देहरादून, जुलाई 25 -- मसूरी,संवाददाता। शहीद भगत सिंह चौक पर छात्राओं व युवाओं ने नीट पेपर लीक आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की। छात्रों ने पेपर लीक की घटना के विरोध में घड़ा भी फोड़कर रोष जताया।शनिवार को शहीद भगत सिंह चौक पर छात्राएं एकत्र हुईं। राज्य आंदोलनकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खुशी व्यक्त कर मिष्ठान वितरित किया, आतिशबाजी की और नारेबाजी की। पूजा लाल ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से युवाओं और बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की जीत हुई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रदर्शन : अब तक क्या क्या हुआ? छात्रा मोना ने कहा कि दिल्ली में छात्र विगत कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे, आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.