मसूरी में एक बार फिर लौट आई ठंड
देहरादून, मार्च 16 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी में सोमवार को सुबह के समय खिली चटख धूप के बाद दोपहर 12:00 बजे आसमान में काले बादल छा गए। शाम को 6:00 बजे करीब सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईंRs.Rs.। इससे ठंड बढ़ गई और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।ठंड के कारण माल रोड पर भी बहुत कम पर्यटक नजर आए अधिकांश पर्यटक होटल की ओर लौट गए। चंडीगढ़ से मसूरी घूमने पहुंचीं हरप्रीत कौर ने बताया कि यहां पर मौसम काफी ठंडा हो गया। वह यह सोचकर मसूरी आए थे कि अब यहां पर ठंड नहीं होगी लेकिन यहां पर इतनी ठंड हो रही है कि उन्हें गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सर्द हवाओं के चलने से यहां पर ठिठुरन बढ़ गई हैl इस तरह की ठंड तो यहां पर दिसंबर जनवरी माह में महसूस की जाती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.