देहरादून, सितम्बर 24 -- मसूरी, संवाददाता। शिक्षा की नगरी कही जाने वाली मसूरी में शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मसूरी पब्लिक स्कूल का 60वां स्थापना दिवस एवं हीरक जयंती समारोह 1 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागार में होगा।गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि मसूरी स्थित रक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईटीएम, डीआरडीओ) की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक अधिष्ठाता अनीता पुरी मोहिंद्रा होंगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों, विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं, अभिभावकों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा, जिसके पश्चात प्रार्थना, विद्यालय गान तथा अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान की औपचारिकताएं सं...