देहरादून, अप्रैल 11 -- मसूरी पब्लिक स्कूल में वर्ष 2026 के लिए छात्र परिषद के गठन एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में परीक्षा में उच्चतम प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अचीवर्स बैज प्रदान किए गए। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमांडर एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर अनिल कुमार राणा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह में गणेश वंदना व स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने छात्र परिषद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। समारोह के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैच एवं सैशे प्रदान किए गए तथा उन्हें अपने पद एवं गोपन...