सहारनपुर, जनवरी 15 -- शीतलहर और घने कोहरे के बीच जिले में कड़ाके की सर्दी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सहारनपुर का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मसूरी और नैनीताल जैसे पहाड़ी इलाकों से भी कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही शीतलहर के कारण ठिठुरन बनी रही। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मसूरी में न्यूनतम 6 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इन आंकड़ों के मुकाबले जिले का तापमान काफी नीचे रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बुधवार को सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.