सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- सहारनपुर। इस सर्दी सहारनपुर ने अपने कड़क मौसम से सभी को चौंका दिया है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मसूरी और नैनीताल जैसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों से भी कम था। मसूरी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल का 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। शनिवार सुबह से ही घना कोहरा शहर से लेकर देहात तक छाया रहा। दृश्यता शून्य होने से यातायात पर बुरा असर पड़ा और वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। लोग घरों में बंद रहे, इस कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। कोहरे की चादर में लिपटे शहर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मुजफ्फराबाद मौसम वैधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि सहारनपुर का न्यूनतम तापमान रविवार को 5 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.