देहरादून, अप्रैल 29 -- मसूरी होटल एसोसिएशन ने मसूरी देहरादून मार्ग पर दूसरे बने वैलीब्रिज बनाने पर प्रदेश सरकार, मंत्री गणेश जोशी व लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया। कहा कि सीजन से पूर्व दूसरे वैलीब्रिज का निर्माण जाम से बचने के लिए जरूरी था। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व महासचिव अजय भार्गव ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर लगातार वैलीब्रिज पर जाम लगने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसका पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। गत सितंबर में शिव मंदिर के पास स्थाई पुल आपदा में ढह गया था। मसूरी देहरादून से कट गया था जिसमें सरकार ने तत्काल प्रभाव से कार्य कर तीन दिनों में पुल तैयार कर दिया था ।मसूरी में फंसे यात्रियों को सुरक्षित यहां से भेजा था। लेकिन उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.