मसूरी दून मार्ग पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
देहरादून, जून 25 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी के भगत सिंह चौक पर सुबह के समय जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान वहां पर एक एंबुलेंस भी फंस गई। किसी तरह से स्थानीय निवासियों ने ट्रैफिक को सुचारू किया। जाम लगने से पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह नहीं मिल पाई।माल रोड पर किताब घर पालिका बैरियर से पद्मीनी निवास गेट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। शाम 7:00 बजे करीब मसूरी देहरादून मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान किताब घर से किंगरेट तक 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया l माल रोड पर जाम लगने का मुख्य कारण लोडर व सड़क किनारे खड़े वाहन रहे। शाम को निर्धारित समय के बाद भी माल रोड पर वाहनों की आवा जाही होने से पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब से मसूरी घूमने आई हरप्रीत कौर ने बताया कि यहां पर पैदल चलना भी मुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.