देहरादून, अप्रैल 2 -- Mussoorie Bailey Bridge: देहरादून से मसूरी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के पास पिछले साल आपदा में ध्वस्त पुल के स्थान पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दूसरे बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि अगले 20 दिनों के भीतर पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे मार्ग पर लगने वाले भारी जाम से निजात मिलेगी। यह भी पढ़ें- 'भारत गौरव' ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, IRCTC का 27 अप्रैल से खास टूर पिछले साल सितंबर में भारी बारिश और आपदा के कारण यहां स्थित मुख्य पुल ध्वस्त हो गया था। इसके बाद विभाग ने अस्थायी तौर पर एक बैली ब्रिज बनाया था। वर्तमान में वाहनों का दबाव बढ़ने और आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए एक पुल नाकाफी साबित हो रहा है। अब पीडब...