मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विकासनगर, सितम्बर 2 -- अस्पताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को आयोजित सभा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) कार्यकर्ताओं ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को नमन किया। शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं उक्रांद के शहर कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद तोमर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की नींव आंदोलनकारियों के संघर्ष और अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान पर टिकी है। मसूरी गोलीकांड के शहीदों का नाम उत्तराखंड के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना प्रत्येक राज्यवासी की जिम्मेदारी है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.