देहरादून, मई 21 -- पर्यटन नगरी मसूरी में लगने वाले जाम से निजात के लिए अब शटल सेवा शुरू होगी। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण व मीटिंग के बाद किंक्रेग से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।  पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन शुरू होने के बाद लगातार जाम लगने के कारण पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। इस समस्या को लेकर एसडीएम राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवेंद्र सिंह चौहान ने किंक्रेग जाकर मौके का निरीक्षण किया।टीम ने पार्किंग संचालक, टैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों से शटल सेवा शुरू करने के बार में विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- नगर पालिका की टीम ने मालरोड पर दो बिना नंबर के स्कूटर पकड़े वार्ता के बाद प्रशासन ने सीजन को देखते हुए किंक्रेग से शटल सेवा शुरू कर...