देहरादून, जनवरी 3 -- मसूरी विंटरलाइन कार्निवल के दौरान मालरोड पर फूड फेस्टिवल में एक दुकान से बर्तन चोरी हो गए। इस संबंध में तहरीर कोतवाली मसूरी में दी गई है। विंटर लाइन कार्निवाल के दौरान देवभूमि रसोई के पंकज अग्रवाल ने दो स्टाल लगाए थे जिसमें एक स्टाल कोतवाली व एसडीएम कार्यालय से मात्र सौ मीटर की दूरी पर गढ़वाल टैरेस के सामने व एक लाइब्रेरी में लगाया था। गढ़वाल टैरेस वाले स्टाल से रात्रि को कीमती बर्तन चोरी हो गए। इस कारण व्यवसाय करने के साथ आर्थिक नुकसान हुआ है। चोरी हुए सामान में कांसे व पीतल के चार बड़े बर्तन, कई पीतल की प्लेटें, स्टील प्लेटें और कटोरे, चीनी और चाय की पत्तियों के भंडारण के लिए उपयोग किए जाने वाले दो बड़े बर्तन सहित अन्य छोटे बर्तन, एक गैस सिलेंडर चोरी हुआ। मुख्य माल रोड पर कोतवाली के समीप चोरी होना चिंताजनक है। मसूरी ...