मसूरी के शिव चमोली को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
देहरादून, सितम्बर 5 -- मसूरी। संवाददाता मसूरी निवासी डीजीपी आइटीबीपी और हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट, केम्पटी फॉल के संस्थापक-निदेशक शिव प्रसाद चमोली को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड (लाइफटाइम अचीवमेंट) के लिए चुना गया है।यह भारत का सबसे बड़ा साहसिक सम्मान है, जिसका दर्जा अर्जुन अवार्ड के बराबर है। इस पुरस्कार में कांस्य प्रतिमा, प्रमाण-पत्र और 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शिवप्रसाद चमोली के अनुसार 1994 में स्थापित उनके संस्थान ने 21,000 से अधिक युवाओं और 1,420 से अधिक एनडीआरफ, पुलिस, होमगार्ड के जवानों को पर्वतीय बचाव व आपदा प्रबंधन का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.