देहरादून, मार्च 14 -- कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को निराशा जनक बताया। कहा कि भले ही एक लाख 11 करोड़ का बजट था जिसमें दस प्रतिशत भी विकास के लिए नहीं था। उन्होंने सवाल पूछा कि मसूरी के लिए मंत्री गणेश जोशी ने 15 साल में क्या किया बताएंRs. मसूरी पहुंचे कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि 90 प्रतिशत बजट नॉन प्लान पर खर्च होता है। दस प्रतिशत स्वास्थ्य, सड़क बिजली पानी, पांच दिन में बजट रखना गंभीरता नहीं है। उत्तर प्रदेश में एक महीना बजट सत्र चलता था। तीस से पैतींस विभाग ऐसे हैं जिन पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए थी। अगर खानापूर्ति होनी थी व ऐसे ही बजट पास होना था तो यह बेकार है। हर विभाग पर चर्चा होनी चाहिए थी। उन्होंने मसूरी विस सीट से चुनाव लड़ने पर कहा कि वह प्रदेश के कई विधानसभाओं में सक्रिय हैं, हर ...