मसूरी के बाद चकराता के जंगल धधके, दहशत में आबादी; 250 से ज्यादा फायर अलर्ट
देहरादून, मई 25 -- Mussoorie-Chakrata Forest Fire: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग का खतरा भी भयावह होता जा रहा है। मसूरी के कैमल बैक क्षेत्र में भीषण आग लगने के बाद अब चकराता के बरोरी जंगल भी धधक उठे, जिससे आसपास की आबादी में दहशत फैल गई। हालात इतने गंभीर रहे कि रविवार को पूरे प्रदेश में जंगलों में आग के 250 से ज्यादा अलर्ट जारी किए गए। वन विभाग, फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे।मसूरी के जंगलों में आग रविवार शाम कैमल बैक क्षेत्र में निरंकारी भवन के नीचे चीड़ के जंगल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब आधा हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जनसंख्या 26% और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.