देहरादून, जून 21 -- देहरादून की लाइफलाइन मानी जाने वाली राजपुर रोड को भविष्य में भीषण ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए झाझरा से मसूरी तक एक नए वैकल्पिक मार्ग के रूप में देखा जा रहा है। 44 किलोमीटर के इस मार्ग में भूस्खलन संभावित क्षेत्र हैं और काफी हिस्सा जंगल से घिरा हुआ है। इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन की ओर से कवायद तेज हो गई है। इस नई सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद अब एनएचएआई ने इसकी विस्तृत डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। 44 किलोमीटर प्रस्तावित लंबी यह नई वैकल्पिक सड़क पूरी तरह से टू-लेन (डबल लेन) होगी। यह मार्ग झाझरा से शुरू होकर ढूंगा चौक, बकराना और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जॉर्ज एवरेस्ट पीक के समीप से गुजरते हुए सीधे मुख्य मसूरी रोड पर जाकर मिल जाएगा। यह रूट न केवल कम ट्रैफिक वाला होगा, बल्कि पहाड़ों के खूबसूरत...