मसूरी, मार्च 11 -- Kuldeep Yadav Marriage: टी-20 वर्ल्ड कप विनर टीम का हिस्सा भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को शादी कर रहे हैं। उनकी शादी मसूरी के ऐतिहासिक और देश के पहले सेवॉय होटल में हो रही है। इसके साथ ही सेवॉय होटल एक बार फिर चर्चा में है। ब्रिटिश दौर में बने इस प्रतिष्ठित होटल में कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। होटल का स्टाफ इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। करीब एक सदी से अधिक पुराने इस होटल का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। कभी ऐसा समय भी था जब यहां भारतीयों की एंट्री तक प्रतिबंधित थी, लेकिन अब यही जगह एक भारतीय खिलाड़ी की शादी की मेजबानी करने जा रही है। 1902 में शुरू हुआ सेवॉय होटल मसूरी की पहचान माना जाता है। ब्रिटिश काल में यह होटल अंग्रेज अधिकारियों और यूरोपीय मेहमानों के लिए बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.