मसूरी कांड के शहीदों को आंदोलनकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून, सितम्बर 2 -- विकासनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अस्पताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आंदोलनकारियों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं उक्रांद के शहर कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद तोमर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की नींव अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान पर टिकी है। मसूरी कांड के शहीदों का योगदान हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और क्षेत्रीय विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- मंत्री गणेश जोशी और राज्य आंदोलनकारियों ने मसूरी गोलीकांड के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.