हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान हुए ऐतिहासिक मसूरी कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, नरेश भट्ट, अधिवक्ता नरेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश पाल, डीएन जोशी, पूर्ण चंद्र दानी, उमेश बेलवाल, जगदीश सिंह बिष्ट, देवी दत्त धौंडियाल, रजत पंत आदि ल...