देहरादून, मार्च 24 --  मसूरी इंटर नेशनल स्कूल में न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने छात्राओं को सुरक्षित ड्राइविंग, नशे के दुष्प्रभाव, और मोबाइल फोन के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मसूरी इंटर नेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित जागरूकता  कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्राओं को सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में बताया कि किस तरह से नियमों का पालन करने से दुर्घटना से बचा जा सकता है।उन्होंने समाज में बढ़ते नशे की लत पर इसके दुष्प्रभाव से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को  मोबाइल फोन का प्रयोग सही तरीके से करने व इसका लाभ अर्जित कर ज्ञान बढ़ाने के लिए उपयोगी बताया लेकिन इसका दुरुपयोग से किस तरह नुकसान होता है। उन्होंने अपने अनुभव और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को सरल तरीके से हर विषय पर समझाया व कहा ...