देहरादून, अप्रैल 2 -- मसूरी। संवाददाता मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का उत्साह  के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को उनकी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 12 वीं कक्षाओं की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 12 की छात्रा नव्या यादव को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्पोटर्स ब्लेजर से सम्मानित किया गया। स्वरा पटेल को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्कॉलर ब्लेजर प्रदान किया गया। साथ ही अदिति अग्रवाल और समिया सादिक को विद्यालय के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए स्कूल कलर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक, कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। सह-पाठ्यक्रम तथा खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर...