अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। घनी आबादी मसूदाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम बड़ा हादसा होने से बच गय। पंप पर 12 हजार की क्षमता वाले तेल के टैंकर के खाली होते समय अचानक आग लग गई। पंप पर मौजूद स्टाफ ने बालू व अन्य उपकरणों से आग को बुझाया। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि कोई जान-मान की हानि नहीं हुई। आग लगने की वजह पंप पर बाइक स्टार्ट किए जाने के दौरान स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। जब पंप से धुआं उठा तो आसपास के लोगों के होश उड़ गए। मसूदाबाद बस स्टैंड के सामने नितुल भार्गव का एचपी कंपनी का पेट्रोल पंप है। मंगलवार को कंपनी से पेट्रोल व डीजल के 12 हजार लीटर की क्षमता का टैंकर पंप पर आया था। शाम करीब छह बजे टैंकर पंप के अंदर खाली हो रहा था। नियमानुसार जब टैंकर खाली किया जाता है तो उस समय तेल...