अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मसूदाबाद के पास मिला शव दिल्ली के युवक का निकला। दो दिन पहले सड़क किनारे शव मिला था। गुरुवार को पोस्टमार्टम पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दिल्ली के शांतिनगर निवासी अमित सैनी (35) पुत्र अजय सैनी मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी था। अक्सर मसूदाबाद बस स्टैंड के पास घूमता रहता था। दो दिन पहले सड़क किनारे शव पड़ा मिला था। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त अमित सैनी के रूप में कर ली। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बीमारी से होना बताया गया है। शाम को परिजन शव को दिल्ली लेक...